National
कांग्रेस नेता हरीश ऐठानी ने की मांग- अंकिता हत्याकांड में कथित VIP का नाम सार्वजनिक करे सरकार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर । पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार से कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की निष्प
लेखक Ghanshyam Joshi56K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार से कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की बात कही।
सोमवार को पत्रकार वार्ता में ऐठानी ने कहा कि उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट गुजरात में कराए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जांच गुजरात के अलावा किसी अन्य प्रयोगशाला में क्यों नहीं कराई गई। ऐंठानी ने आरोप लगाया कि कथित वीआईपी का संबंध भाजपा से है और गुजरात में भी भाजपा की सरकार है, इसलिए जांच की निष्पक्षता पर सवाल स्वाभाविक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने हरिद्वार में अंकिता की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की, जो गंभीर और अक्षम्य कृत्य है।



