जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव से पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।