National
Uttarakhand Weather Today: देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से बढ़ रही तपिश के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने
लेखक Vijay Joshi127K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से बढ़ रही तपिश के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को भी पांच जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।



