National
Uttarakhand Helicopter Crash: पांच दोस्तों का आखिरी सफर, बदरीनाथ दर्शन के बाद घर लौटने की थी तैयारी
अंकुर अग्रवाल, देहरादून । पांच दोस्त, आस्था की एक यात्रा और घर लौटने की साझा उम्मीद। बेंगलुरु और आसपास के इलाकों से आए इन दोस्तों ने चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून लौट
लेखक Digital Desk190K पढ़े गए

अंकुर अग्रवाल, देहरादून। पांच दोस्त, आस्था की एक यात्रा और घर लौटने की साझा उम्मीद। बेंगलुरु और आसपास के इलाकों से आए इन दोस्तों ने चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून लौटना था।
शायद परिवारों को भी उनके सकुशल लौटने का इंतजार रहा होगा। लेकिन पांच दोस्तों का यह साथ जोशीमठ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में हमेशा के लिए टूट गया। उनके साथ उड़ान भर रहे दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल की भी जान चली गई। छह लोगों की मौत ने कई घरों में ऐसा सन्नाटा भर दिया, जहां कुछ समय पहले तक अपनों की वापसी की उम्मीद थी।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)