National
Uttarakhand Helicopter Crash: मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट, फिर क्यों उड़ान भर रहे थे हेलीकॉप्टर?
संवाद सहयोगी, चमोली। गोपेश्वर मौसम के ओरेंज अलर्ट के बाद भी खराब मौसम में बदरीनाथ धाम के लिए चार्टर हैली सेवाएं दिनभर उड़ान भरती रही । खास बात तो यह है कि दुर्घटना के बाद भी हैली सेवाएं नहीं रूकी और लगातार आसमान में यात्
लेखक Devendra Rawat60K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, चमोली। गोपेश्वर मौसम के ओरेंज अलर्ट के बाद भी खराब मौसम में बदरीनाथ धाम के लिए चार्टर हैली सेवाएं दिनभर उड़ान भरती रही । खास बात तो यह है कि दुर्घटना के बाद भी हैली सेवाएं नहीं रूकी और लगातार आसमान में यात्रियों का सफर जारी रखा । खुद यूकाडा ने कुछ शर्तो के साथ उड़ान की अनुमति दी थी।
शुक्रवार को आपदा प्रबंधन महकमे से जनपद चमोली में वर्षा व आलावृष्टि , आकाशिय बिजली चमकने तथा 40 से पचास किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ओरेंज अलर्ट घोषित था।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)