National
ग्रेटर नोएडा: परी चौक मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर में फंसा बुजुर्ग का कुर्ता, ऊपर गिरने लगे यात्री; UPSSF जवानों ने बचाई जान
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एस्केलेटर से उतरते समय एक बुजुर्ग यात्री का कुर्ता फंस गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह एस्केलेटर पर गिर पड़े
लेखक Digital Desk187K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एस्केलेटर से उतरते समय एक बुजुर्ग यात्री का कुर्ता फंस गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह एस्केलेटर पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे आ रहे अन्य यात्री भी उनके ऊपर गिरने लगे। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर तैनात उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित सुरक्षित बचा लिया।



