National
'नया नोएडा' में किसानों के लिए बनेगा स्पेशल हॉल, चोला के पास होगा अथॉरिटी का नया दफ्तर; UPSIDA से लेंगे जमीन
जागरण संवाददाता, नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने जा रहे ‘नया नोएडा’ की योजना अब जमीन पर उतरने लगी है।
लेखक Kundan Tiwari112K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने जा रहे ‘नया नोएडा’ की योजना अब जमीन पर उतरने लगी है।
किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए संवाद और सहमति बनाने के साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने नए शहर के लिए प्रशासनिक कार्यालय तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चोला के पास बनने वाले इस कार्यालय में किसानों के लिए अलग कॉन्फ्रेंस हाल बनाया जाएगा, जहां अधिकारी जमीन अधिग्रहण, मुआवजे और दूसरी समस्याओं पर सीधे बातचीत करेंगे।



