National
'गठबंधन से बात नहीं बनी तो UP की सभी सीटों पर लड़ेगी लोजपा', काशी में गरजे चिराग पासवान
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काशी में शक्ति प्रदर्शन किया। कहा, अभी तो चुनावी शंखनाद है। गठबंधन से औपचारिक बात हो रही है अगर बात नहीं बनी
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काशी में शक्ति प्रदर्शन किया। कहा, अभी तो चुनावी शंखनाद है। गठबंधन से औपचारिक बात हो रही है अगर बात नहीं बनी तो पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस तरह जदयू के बाद लोकजनशक्ति ने भी उप्र विधानसभा चुनाव में दम दिखाने, सीट पाने का दांव खेल दिया है।
जदयू ने अभी सप्ताह भर पहले पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी में कार्यकर्ता सम्मेलन किया था जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शामिल हुए थे। गुरुवार को चिराग पासवान ने जगतपुर इंटर कालेज मैदान में लोजपा की नव संकल्प महासभा में कहा, पिता के संकल्प और सपनों को पूरा करने आया हूं। मेरे पिता ने दलितों-वंचितों के लिए बिहार में लड़ाई लड़ी।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)