National
UP की इस गड्ढे वाली सड़क को जल्दी बनाइए, बारिश के चलते स्कूली बच्चों और रोगियों के फिसलने की आ गई है नौबत
जागरण संवाददाता, मेंहदावल (संत कबीरनगर)। बेलहर क्षेत्र के तीन प्रमुख संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, रोगियों व किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठ
लेखक Atul Mishra104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेंहदावल (संत कबीरनगर)। बेलहर क्षेत्र के तीन प्रमुख संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, रोगियों व किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, पर मरम्मत नहीं हुई।
बीएमसीटी मार्ग से आलमपुर-रसूलपुर लगभग दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग दो गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है। जगह-जगह एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी प्रकार लोहरौली जंगल दशहर मार्ग से बढ़या होते हुए डिगेश्वर नाथ मार्ग क्षतिग्रस्त है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)