राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनावी वर्ष में भाजपा डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में अपनी सबसे बड़ी सांगठनिक बैठक (प्रदेश कार्यसमिति) करने जा रही है, जिसके बाद पार्टी पूरी तरह चुनावी मुद्रा में आ जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जीत का चुनावी सूत्र बताएंगे। बूथ प्रबंधन को नई धार देते हुए 2014 एवं 2017 के माडल को जमीन पर उतारने की रणनीति बनेगी।