National
UP: बलरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी से मरीजों की बढ़ी परेशानी
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है। 2013-14 से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहराबाजार व महदेइया बाजार का भवन तो पूर्ण हो गया, लेकिन यहां संसाधन
लेखक Shlok Mishra71K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है। 2013-14 से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहराबाजार व महदेइया बाजार का भवन तो पूर्ण हो गया, लेकिन यहां संसाधन नहीं हैं। अस्पताल को संचालित दर्शाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व कर्मियों को नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सीएचसी के संसाधन नहीं मिल सके। 13 वर्ष बाद भी अस्पताल शुरू न होने से मरीजों को ग्राम स्तर पर इलाज देने की मंशा अधर में है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (वर्तमान में प्रधानमंत्री जन विकास योजना) से सामुदायिक व प्राथमिक चिकित्सालय के भवनों के लिए बजट आवंटित किया था। बजट मिलने के बाद भवनों का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को जिम्मेदारी दी गई।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)