National
UP Weather Today: नवंबर की शुरुआत के साथ ठिठुरन शुरू, हरदोई बना प्रदेश का सबसे ठंडा जिला
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय तापमान में नरमी और हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
लेखक Maneesha Goswami119K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय तापमान में नरमी और हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने के साथ कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। शनिवार को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


