जागरण टीम, लखनऊ। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी के साथ सुबह हवा में नमी का स्तर 88 फीसदी हो गया है। साथ ही, सुबह और शाम को हल्की धुंध और कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इससे ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां 13.5 न्यूनतम तापमान पहुंचा गया। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 29.3 पहुंच गया।