National
UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम, कल लखनऊ समेत कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब 10 दिन से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना है, लेकिन गुरुवार से पश्चिमी हिस्से में बदलाव के आसार हैं, जो शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती
लेखक Vikash Mishra176K पढ़े गए
-1792028440730.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब 10 दिन से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना है, लेकिन गुरुवार से पश्चिमी हिस्से में बदलाव के आसार हैं, जो शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है।
राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। तराई जिलों में भी वर्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान रात और दिन के पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।



