National
UP Weather Today: बरेली-मेरठ समेत 12 जिलों के तापमान में आई गिरावट, अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में मौसम साफ है और तेज धूप भी निकल रही है, लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड की आहट होने लगी है। बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जि
लेखक Vikash Mishra58K पढ़े गए
-1783128735932_v-1791857083713_v-1792202141695_v-1792460952384.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में मौसम साफ है और तेज धूप भी निकल रही है, लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड की आहट होने लगी है। बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में रात के पारे में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम सर्दी का एहसास जरूर होगा।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

