National
ताला लटके घरों को बनाते थे निशाना, UP पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर पकड़े इनामी गिरोह के 5 चोर
जागरण संवाददाता, बस्ती। पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने दो गैंग्सटर समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह लं
लेखक Skand Kumar Shukla30K पढ़े गए
-1792413700291.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बस्ती। पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने दो गैंग्सटर समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह लंबे समय से कई जिलों में सक्रिय था और सूने मकानों को निशाना बनाता था।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त कार, नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में चार सीतापुर और एक बहराइच जिले का निवासी है। एंटी थेफ्ट टीम, एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) और गौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गौर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई थी।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

