संवाद सहयोगी, राजगीर। वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी और उत्तर प्रदेश के मल्टीपल सफारी पार्क इटावा के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान किया गया।
इस पहल के तहत राजगीर जू सफारी ने इटावा सफारी पार्क को युवराज नाम का एक नर शेर दिया है। इसके बदले इटावा सफारी पार्क ने राजगीर जू सफारी को निक नाम का एक नर शेर और चार ब्लैकबक उपलब्ध कराए हैं। इनमें दो नर और दो मादा ब्लैकबक शामिल हैं।