जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज सुदीप त्यागी का सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में उत्तर प्रदेश टीम का कोच बनना लगभग तय हो गया है। 14 नवंबर से मुंबई में शुरू होने वाले टी-20 मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम राजस्थान के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। गाजियाबाद के रहने वाले सुदीप इससे पहले हैदराबाद की अंडर-19 टीम के कोच थे।