जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव डिडवाड़ी का मुर्रा नस्ल का झोटा (भैंसा) ‘विधायक’ इन दिनों अपनी कीमत, कद-काठी और प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
साढ़े पांच साल की उम्र में यह झोटा विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं में 23 बार प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। इसके मालिक पद्मश्री सम्मानित पशुपालक नरेंद्र सिंह हैं, जिन्होंने करीब तीन दशक की मेहनत से पशुपालन और नस्ल सुधार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।