डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
यूनेस्को ने सिरपुर को विश्व विरासत की अस्थायी सूची में शामिल किया है। इस फैसले के साथ ही सिरपुर के कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है। इससे सिरपुर को स्थायी विश्व विरासत स्थल के रूप में पहचान दिलाने की राह आसान होने की उम्मीद बढ़ गई है।
कई ऐतिहासिक स्थल सूची में शामिल