National
TVS परिवार में संपत्ति का विवाद: लक्ष्मी वेणु ने समझौते को दी चुनौती, पिता की प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने टीवीएस परिवार में अपने पिता की शाखा की संपत्ति के बंटवारे की मांग की है। उन्होंन
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने टीवीएस परिवार में अपने पिता की शाखा की संपत्ति के बंटवारे की मांग की है। उन्होंने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत इसमें अपना बराबर का हिस्सा मांगा है।
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से परिवार की संपत्ति और टीवीएस होल्डिंग्स, टीवीएस मोटर कंपनी, टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज और सुंदरम-क्लेटन जैसी कई कंपनियों में मौजूद हितों के बंटवारे को लेकर उत्तराधिकार विवाद और गहरा गया है।



