संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। Banka Scorpio Accident Rajaun: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप धोबीडीहर गांव के पास शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार नई एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे पोखर में जा गिरी।
हादसे में अब तक एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि वाहन में सवार तीन से चार अन्य लोगों के गहरे पानी में डूबने की आशंका है। घटना के बाद इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।