National
यूपी में परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचेगी STF, दीपावली बाद होगी जांच; हाई कोर्ट ने दिया है आदेश
जागरण संवाददाता, आगरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया में आधे शिक्षक ही निर्धारित समय पर अपने अभिलेख जमा करा सके हैं। शुक्रवार को प्रमाणपत्रों की छायाप्रति
लेखक Sandeep Kumar179K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया में आधे शिक्षक ही निर्धारित समय पर अपने अभिलेख जमा करा सके हैं। शुक्रवार को प्रमाणपत्रों की छायाप्रति जमा कराने की अंतिम तिथि तक करीब 50 प्रतिशत शिक्षकों ने अपने दस्तावेज विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराए। शेष शिक्षकों ने निर्धारित समय तक प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं। अब इन शिक्षकों को जल्द अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिकक्षाधिकारी (बीएसए) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वाले शिक्षकों को फिलहाल निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी यदि शिक्षक आदेश का अनुपालन नहीं करते हैं तो उन्हें चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। शिक्षकों से प्राप्त प्रमाणपत्र प्रधानाध्यापकों के माध्यम से खंड शिक्षाधिकारियों तक पहुंचाए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी सभी अभिलेख एकत्रित कर बीएसए कार्यालय में जमा कराएंगे।

-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)