संवाद सूत्र, मनेर (पटना)। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे पटना एसटीएफ और पुलिस की टीम का अपराध‍ियों से सामना हो गया।
इस मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर हो गए, जबकि मनेर थानाध्‍यक्ष रजनीश कुमार भी जख्‍मी हो गए। मारे गए तीनों बदमाशों का आपराध‍िक इत‍िहास रहा है। 
उनकी पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। हत्‍या सह‍ित अन्‍य मामलों में ये वांछित थे।