National
यूपी में लाखों शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर डिग्री तक की होगी जांच, STF भी करेगी वेरिफिकेशन
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक योग्यता की जांच होगी। कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को अपने नियुक्ति पत्र से लेकर हाईस्कूल, इंटरम
लेखक Dilip Sharma66K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक योग्यता की जांच होगी। कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को अपने नियुक्ति पत्र से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी और टीईटी या सीटीईटी तक के प्रमाणपत्रों की स्पष्ट प्रतियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में जमा करनी होंगी।
बीएसए कार्यालय से निर्देश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को नोटरी से सत्यापित शपथपत्र देकर यह भी बताना होगा कि उनके परिवार में कोई सदस्य उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत है या रहा है।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)