National
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब रेहान के दोस्त समीर पर STF की नजर, पूरी कुंडली खंगाल रही पुलिस
दीपक गिजवाल, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। रेहान के बाद अब गांव देवडू निवासी 18 वर्षीय समीर का नाम सामने आया है।
लेखक Deepak Gijwal69K पढ़े गए
-1792484871160.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
दीपक गिजवाल, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। रेहान के बाद अब गांव देवडू निवासी 18 वर्षीय समीर का नाम सामने आया है।
समीर के परिजनों का दावा है कि वारदात वाली रात ही एसटीएफ की टीम उसे घर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। परिवार के मुताबिक, समीर अब तक पुलिस के पास है। पहले इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड होने के मामले में भी समीर का नाम चर्चा में आया था।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

