National
'मेरे बेटे को भरे बाजार में मारा...', SSP के सामने छलका परविंदर झोटा के पिता का दर्द; घर से निकलने से पहले छूए थे मां के पैर
डिजिटल डेस्क, मानसा। नशे की लत छोड़कर नशा-विरोधी मुहिम चला रहे परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कैमरे के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय परविंदर एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशे की गोली बेचे जाने
लेखक Digital Desk185K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मानसा। नशे की लत छोड़कर नशा-विरोधी मुहिम चला रहे परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कैमरे के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय परविंदर एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशे की गोली बेचे जाने की सूचना पर फेसबुक पर लाइव होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे।
झोटा उस बुजुर्ग को भी साथ ले गए थे जिसने नशा खरीदा था। वह केमिस्ट अश्वनी से पूछते हैं कि इस बाबा को तूने नशा बेचा है। दुकानदार के साथ उनकी तीखी बहस होती है। वह केमिस्ट को फुटेज दिखाने व डीएसपी को फोन लगाने को कहते हैं।



