National
मध्यप्रदेश के सिवनी SNCU में 6 महीने में 80 नवजातों की मौत, जांच के लिए बनी चार सदस्यों की टीम
डिजिटल डेस्क, सिवनी। बीते पांच माह में जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में 80 नवजात शिशुओं की मौत के बाद प्रभारी को हटा दिया गया है। सिवनी से भाजपा विधायक दिनेश राय ने रविवार को जिला अस्पताल का औच
लेखक Digital Desk160K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सिवनी। बीते पांच माह में जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में 80 नवजात शिशुओं की मौत के बाद प्रभारी को हटा दिया गया है। सिवनी से भाजपा विधायक दिनेश राय ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
इसके बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. पंकज दुबे ने जांच दल गठित किया। जांच के बाद उन्होंने मंगलवार को एसएनसीयू का प्रभार डा. पारस पटेरिया के स्थान पर शिशु रोग विशेषज्ञ डा. विनोद दहायत को सौंपने का आदेश जारी कर दिया।



