ब्रज मोहन मिश्र, मधुबनी। Madhubani Firing Case: मिथिला के इतिहास को अपने गर्भ में समेटे बलिराजगढ़ इन दिनों देशभर में चर्चा में है।
वजह कोई पुरातात्विक उपलब्धि नहीं, बल्कि पुलिसिया कार्रवाई और गोलीकांड है। गढ़ की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर ही गंभीर आरोप लगे हैं और घटना के मुख्य आरोपित एएसआई चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
सोमवार रात गलत नीयत से पिकेट प्रभारी एएसआई चंद्रमोहन सिंह के एक युवती के घर में घुसने का आरोप है। ग्रामीणों ने उसे घेरा तो उसने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।