National
हरियाणा में SIR की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को जारी आदेश में संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को जारी आदेश में संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की है। वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
आयोग के अवर सचिव संदीप कुमार की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, यह निर्णय हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के बाद लिया गया है। इससे पहले आयोग ने 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को एसआईआर के कार्यक्रम से संबंधित आदेश जारी किए थे।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)