पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।
शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।