डिजिटल डेस्क, कोलकता। पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को SIR पर आयोजित एक नागरिक सम्मेलन पर शक के आधार पर लोगों का नाम लिस्ट से हटाने की बात कही। उन्होंने कहा लोगों को सिर्फ इस शक के आधार पर वोटर लिस्ट से हटाया गया है कि वे नागरिक नहीं है, न कि किसी सबूत के आधार पर।
SIR में ERO को जगह नहीं
ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लवासा ने कहा कि ERO ही वोटर को हटाने के लिए अधिकृत अधिकारी होते हैं, लेकिन उन्हें उस सिस्टम तक पहुंच नहीं दी गई जिसे केंद्रीय रूप से नियंत्रित किया जा रहा था। उन्होंने इस कदम को गैर कानूनी बताया।