National
दिल्ली में मतदाता सूचियों के SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मौजूदा समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मौजूदा समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के अवसर से वंचित न रहे।
निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के अनुरोध के बाद पांच राज्यों और दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित किया था।



