आसिफ अली, अमरोहा। मुजफ्फरनगर पुलिस ने अमरोहा के अंकुर सैनी, अक्षय अग्रवाल व अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर साइबर ठगी का राजफाश किया है। दूसरे लोगो की आइडी पर सिम कार्ड जारी कराने का खेल यह लोग बड़े ही शातिराना तरीके से करते थे। अब्दुल मलिक नगर के टीपीनगर चौराहा पर कैनओपी लगाकर कई कंपनियों के सिम कार्ड पोर्ट करने व नए सिम कार्ड बेचने काम करता था तथा अंकुश सैनी भी इसी काम में शामिल रहा है।