जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर हटाने के 11 अक्टूबर के दिल्ली पुलिस के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए वैकल्पिक जगहों को इसके लिए अधिसूचित किया गया है। अधिवक्ता स्वाति सिंह ने याचिका दायर कर कहा कि विरोध-प्रदर्शनों को दूर-दराज के इलाकों में ले जाने से शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने और अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार बेअसर हो सकते हैं।