National
'शिकायत कहां दर्ज होगी ये आरोपी तय नहीं कर सकता', वर्चुअल क्लाउड स्पेस घोटाले पर SC की टिप्पणी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यह देखते हुए कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि पीड़ित अपनी शिकायतें कहां दर्ज कराएं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह मामला वर्चु
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यह देखते हुए कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि पीड़ित अपनी शिकायतें कहां दर्ज कराएं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह मामला वर्चुअल क्लाउड स्पेस की बिक्री से जुड़े कथित निवेश धोखाधड़ी का है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायाधीश जॉयमाल्य बागची तथा वी. मोहना की पीठ भूमि उत्पलभाई पटेल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पटेल ने गुजरात और हरियाणा में दर्ज आपराधिक मामलों के संबंध में राहत मांगी थी।



