जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर की बंद लेन सोमवार को यातायात के लिए खोली जा सकती है। इसके लिए रविवार मध्य रात्रि को फ्लाईओवर का लोड टेस्ट किया जाएगा।
जांच के नतीजे अनुकूल रहने पर सोमवार से इस लेन पर यातायात शुरू करने की योजना है। हालांकि, सुरक्षा जांच में अधिक समय लगने या नतीजे आने में देरी होने पर वाहन चालकों को मंगलवार तक इंतजार करना पड़ सकता है।