जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में आरटीआर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। रविवार रात पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा जांच भी पूरा कर ली।
फ्लाईओवर पर पांच जगहों पर दरारें थीं, जिसे ठीक किया गया है। कंक्रीट की मजबूती के बाद ही ट्रैफिक का संचालन शुरू होगा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया है। इस दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।