National
RRC NCR: ग्रुप डी भर्ती 2024 की सूची आते ही भड़के एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थी, कट-ऑफ पर उठाया सवाल
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा लेवल-01 (ग्रुप डी) भर्ती (सीईएन 08/2024) के तहत दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम व कट-ऑफ जारी
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा लेवल-01 (ग्रुप डी) भर्ती (सीईएन 08/2024) के तहत दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम व कट-ऑफ जारी करते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कट-ऑफ अंक काफी अधिक जाने और आरक्षण नियमों की कथित अनदेखी के विरोध में बुधवार को एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) अभ्यर्थियों ने नवाब यूसुफ रोड, सिविल लाइंस स्थित आरआरसी मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।



