जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेड अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 नवंबर से स्टार्ट हो रही है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।