जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway Group D Bharti 2024  रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), प्रयागराज ने उत्तर मध्य रेलवे की लेवल-एक भर्ती (सीईएन 08/2024) के अगले चरण की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का अभिलेखीय सत्यापन (डीवी) 26 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा।