राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। 
उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित कर चप्पे-चप्पे की निगरानी कराने पर बल दिया।