डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में हल्की-हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब में आज बारिश के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, कल के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखने को मिल रही है।