डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं गुजरात भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान की सेना की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस के पाप की सजा वोट के चोट से मिलने वाली है।
गुजरात यात्रा पर आए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं गुजरात भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है, कांग्रेस की बयान बाजी गरिमा पूर्ण नहीं है।