जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर आगामी 4 नवंबर को ओडिशा पहुंच रही हैं।
इस दौरान वे मयूरभंज जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी और बदामपहाड़-पुरी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
पूर्व में उनका यह दौरा 28-29 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण इसे स्थगित कर एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।