जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के विरुद्ध की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के सर्वथा विपरीत है।