राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का आचरण राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है।
दिवंगत पिता को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं का अपमान है। कांग्रेस की राजनीति में प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्तिगत विद्वेष बार-बार दिखाई देता है। कभी उनकी पूज्य माताजी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है और अब उनके स्वर्गीय पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की जाती है।