डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बिहार के विकास, औद्योगिक निवेश और रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। उद्योगपतियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।