National
जबड़े की हड्डी गलने पर बड़ी सर्जरी से हो सकता है बचाव, चंडीगढ़ PGI ने इंजेक्शन से खोजा इलाज
मोहित पांडेय, चंडीगढ़। जबड़े की हड्डी गलने की दुर्लभ बीमारी में अब बड़ी सर्जरी की जरूरत कम हो सकती है। पीजीआई के डाॅक्टरों ने डेनोसुमैब दवा को इंजेक्शन के जरिये सीधे प्रभावित हिस्से में पहुंचाकर हड्डी का दोबारा निर्माण क
लेखक Mohit Pandey57K पढ़े गए

मोहित पांडेय, चंडीगढ़। जबड़े की हड्डी गलने की दुर्लभ बीमारी में अब बड़ी सर्जरी की जरूरत कम हो सकती है। पीजीआई के डाॅक्टरों ने डेनोसुमैब दवा को इंजेक्शन के जरिये सीधे प्रभावित हिस्से में पहुंचाकर हड्डी का दोबारा निर्माण करने में सफलता हासिल की है।
आठ मरीजों पर किए गए अध्ययन में सात को फायदा मिला। इस बीमारी को सेंट्रल जाइंट सेल ग्रैनुलोमा कहते हैं। इसमें जबड़े की हड्डी धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। गंभीर मामलों में हड्डी और आसपास के ऊतकों को हटाने के लिए बड़ी सर्जरी करनी पड़ सकती है, जिससे चेहरे की बनावट और दांतों पर असर पड़ सकता है।



