संतोष शुक्ल, मथुरा। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा को यूपी में अंगद का पांव’ कहने के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारी का टॉप गियर लगाने को तैयार है। काशी और अयोध्या के बाद पार्टी कृष्ण जन्म भूमि पर आक्रामकता के साथ आगे बढ़कर मथुरा को चुनावी शक्तिपीठ बनाएगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी और अखिलेश आएं मथुरा में कार सेवा करें से साफ भी कर दिया कि इसमें कोई हिचक नहीं है। इसके सहारे ही भाजपा फिर हार्डकोर हिंदुत्व का तार छेड़ने की ओर बढ़ रही है। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राजनीति की काट भी इसके और सामाजिक समीकरणों के सहारे हो सकेगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और 54 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को भी चिंतन जारी रहेगा।